श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में पूजनीय ‘पुंगनूर गौ माता’ का भव्य स्वागत
14
Aug
जय गौमाता!
आज श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर, पंतनगर (घाटकोपर पूर्व) में आयोजित ‘पुङ्गनूर गौमाता स्वागत एवं परिचय समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस पावन अवसर पर दुर्लभ एवं विशेष पुङ्गनूर नस्ल की गौमाता का भव्य स्वागत कर महाआरती की तथा गौसेवा का पुण्य लाभ लिया। देशी गोवंश का संवर्धन और संरक्षण हम सभी का परम कर्तव्य है।आयोजक श्री दुर्गा परमेश्वरी सेवा मंडल एवं अध्यक्ष, नगरसेविका राखीताई जाधव का इस दिव्य आयोजन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!










