दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में भव्य महाआरती: पीएम मोदीजी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना

Posted by admin
Category:

देश के यशस्वी, दूरदर्शी एवं लगातार बारह वर्षों से प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्राप्त हो, उनके करकमलों से राष्ट्रसेवा का कार्य निरंतर सफलतापूर्वक होता रहे तथा भारत का तिरंगा संपूर्ण विश्व में सदैव गौरव के साथ लहराता रहे, इसी मंगलकामना के साथ आज सायंकाल माता दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगरसेविका श्रीमती राखी ताई जाधव के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि और वैभव के लिए प्रार्थना की गई।इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी, गरोड़िया कामा लेन मंडल की ओर से श्री बालाजी मंदिर, तिलक रोड में भी भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देश के उज्ज्वल भविष्य तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की।भक्ति, राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस आयोजन में सहभागी बने सभी मान्यवरों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदयपूर्वक आभार

Leave a Reply

Open chat
Powered by