जिग्नेश खिलानी जी के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर!
23
Aug
एक बूंद रक्त, बचा सकती है किसी का जीवन!
घाटकोपर पूर्व के निर्माण व्यवसायी श्री जिग्नेश खिलानी जी के जन्मदिन के अवसर पर खिलानी फाउंडेशन और कच्छ युवक संघ (घाटकोपर) द्वारा भाटिया वाड़ी में आयोजित ‘मेगा ब्लड डोनेशन कैंप’ में सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर रक्तदाताओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और श्री जिग्नेश खिलानी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस मौके पर नगरसेविका श्रीमती राखी ताई जाधव भी उपस्थित थी। जन्मदिन की खुशियों को समाजहित के पुनीत कार्य से जोड़कर रक्तदान जैसे महान अभियान को प्रोत्साहित करने वाली यह पहल निश्चित रूप से प्रेरणादायी और अनुकरणीय है।श्री जिग्नेश खिलानी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सफल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं!







