घाटकोपर: संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मेगा मेडिकल कैंप’ का भव्य उद्घाटन
31
May
स्वस्थ घाटकोपर के लिए हमारा दृढ़ संकल्प!
आज ‘जेवीएम चैरिटेबल फाउंडेशन’, ‘आईआईएम घाटकोपर’, ‘परम केशव बाग’ और ‘समृद्धि टीम’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मेगा मेडिकल कैंप’ (भव्य मुफ्त स्वास्थ्य शिविर) में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने और दीप प्रज्वलन कर इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।घाटकोपर पूर्व के ‘परम केशव बाग’ में आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई थी जनता का स्वास्थ्य और उनकी खुशहाली ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस सराहनीय पहल के बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजक जितेंद्र मेहता जी और उनकी पूरी टीम का सहृदय आभार एवं भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!







