कपोल महाजन समाज के ‘मेधावी विद्यार्थी सम्मान व शैक्षणिक सामग्री वितरण’ समारोह में सहभागिता
॥ जय श्री कृष्ण ॥आज घाटकोपर कपोल महाजन समाज द्वारा गरोड़िया नगर स्थित लायन्स कम्युनिटी हॉल में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान, शैक्षणिक सामग्री वितरण एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का सौभाग्य मिला।इस गरिमामयी अवसर पर वार्ड क्रमांक 130 के नगरसेवक श्री धर्मेश गिरी जी, वार्ड क्रमांक 131 की नगरसेविका श्रीमती राखी जाधव जी तथा पूर्व नगरसेविका श्रीमती बिंदूबेन त्रिवेदी जी भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान समाज के ६० होनहार और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन बच्चों के चेहरों की मुस्कान और उत्साह देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस पूरे आयोजन को और भी आनंदमय बना दिया। बच्चों के भीतर की प्रतिभा को निखारने वाला यह अद्भुत कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।









