माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र जी के नेतृत्व में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’

Posted by admin
Category:

स्वातंत्र्य का गौरव… विकसित भारत का संकल्प!

स्वातंत्र्य के 80वें ऐतिहासिक एवं गौरवशाली वर्ष के अवसर पर आज मुंबई की धरा पर देशभक्ति और जनसैलाब का अद्भुत संगम देखने को मिला। राज्या के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में वरली प्रोमेनेड (कोस्टल रोड) में आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति के इस पावन पर्व का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गरिमामय अवसर पर जिला महामंत्री श्री भावेश भानुशाली जी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मुकुंद काकड जी, उपाध्यक्ष श्री रवी पूज जी, नगरसेवक श्री धर्मेश गिरी जी तथा मंडल अध्यक्ष श्री विशाल पूज जी सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हाथ में लहराता तिरंगा और दिल में देशभक्ति के जज़्बे के साथ आयोजित यह यात्रा ‘विकसित भारत’ के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत करती है। आइए, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन को साकार करने के लिए एकजुट होकर राष्ट्रसेवा में अपना योगदान दें। भारत माता की जय! वंदे मातरम्!

Leave a Reply

Open chat
Powered by