अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: घाटकोपर (पूर्व) में हुआ सामूहिक योग का आयोजन

Posted by admin
Category:

योग करें, निरोग रहें।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर घाटकोपर (पूर्व) के विभिन्न भागों में सामूहिक योग प्रात्यक्षिकों का आयोजन किया गया। स्थानीय नागरिक, वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में इस आयोजन में सहभागी बने।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है — यह तन, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। आज घाटकोपर पूर्व के अनेक स्थानों पर जब सूरज की किरणों के बीच योग की मुद्राएं साकार हो रही थीं, तब हर किसी के चेहरे पर शांति, ऊर्जा और संतुलन की झलक साफ दिखाई दे रही थी।
इस अनोखे आयोजन के माध्यम से हमने यह संकल्प लिया कि अपने जीवनशैली में योग को अपनाकर हम स्वयं स्वस्थ रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। मैं सभी आयोजकों, प्रशिक्षकों और सहभागी नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ, जिन्होंने योग को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास सफल बनाया।

Leave a Reply

Open chat
Powered by