श्री अखिल भारतीय कच्छ वागड़ लेवा पाटीदार समाज द्वारा आयोजित 17वां भव्य रक्तदान शिविर

Posted by admin
Category:

रक्तदान महादान है!

घाटकोपर में श्री अखिल भारतीय कच्छ वागड़ लेवा पाटीदार समाज द्वारा आयोजित 17वें भव्य रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर सभी आयोजकों, समाजसेवियों और ऊर्जावान रक्तदाताओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान समाजहित में इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनने वाले सभी दानवीरों को शुभकामनाएं दीं।एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। हमारे द्वारा किया गया यह छोटा सा प्रयास किसी परिवार की खुशियां लौटा सकता है। मैंने उपस्थित सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया। समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त बनाने वाले इस शानदार आयोजन के लिए मैं श्री अखिल भारतीय कच्छ वागड़ लेवा पाटीदार समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की हृदय से सराहना करता हूं। शिविर को समाजबंधुओं का जो उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला, वह वास्तव में सराहनीय है।

Leave a Reply

Open chat
Powered by