रोटरी क्लब ऑफ मुंबई घाटकोपर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सहभागिता व संवाद

Posted by admin
Category:

‘रोटरी क्लब ऑफ मुंबई घाटकोपर’ द्वारा ‘श्रीमती प्रमीलाबेन दांड रोटरी सर्विस सेंटर’ में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सम्मिलित होने और रोटरी परिवार के प्रबुद्ध सदस्यों से संवाद करने का अत्यंत सुखद अवसर मिला।इस विशेष कार्यक्रम में मुंबई की महापौर श्रीमती रितू तावडे जी भी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहीं। मुंबई शहर के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए रोटरी क्लब द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया, जो हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है।समारोह के दौरान रोटरी के सम्मानित सदस्यों के साथ हमारी प्रिय मुंबई के भविष्य, शहर के सुनियोजित विकास और इस विकास यात्रा को अधिक मजबूत बनाने में जागरूक नागरिकों की भूमिका जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।जनता का यही स्नेह और विश्वास हमें जनसेवा के पथ पर पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिवारों का हृदय से आभार!

Leave a Reply

Open chat
Powered by