घाटकोपर: ‘आषाढ़ी बीज’ महोत्सव एवं ‘कच्छी रत्न पुरस्कार’ समारोह में सहभागिता

Posted by admin
Category:

घाटकोपर कच्छ वागड़ विकास समाज द्वारा आयोजित कच्छी नववर्ष “आषाढ़ी बीज” महोत्सव एवं “घाटकोपर कच्छी रत्न पुरस्कार” वितरण समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ज़वेरबेन पोपटलाल ऑडिटोरियम, घाटकोपर (पूर्व) में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।हमारी संस्कृति, परंपराओं और समाज की एकजुटता को सहेजने में कच्छी समाज का योगदान सदैव अतुलनीय रहा है। समाज की प्रगति और जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का यह सम्मान हमारी नई पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में उपस्थित महाराष्ट्र सरकार के माननीय मंत्री श्री आशिष शेलार जी, मुंबई की महापौर श्रीमती रितू ताई तावडे जी, भाजपा मुंबई अध्यक्ष व विधायक श्री अमीत साटम जी, मुलुंड के विधायक श्री मिहीर कोटेचा जी तथा भाजपा मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी जी सहित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक आभार।इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए नगरसेवक एवं चेअरमन श्री प्रवीण वेलजी छेड्डा जी, अध्यक्ष श्री जितेंद्र मोहनलाल मेहता जी, सचिव श्री जिग्नेश अश्विन खिलानी जी तथा घाटकोपर कच्छ वागड़ विकास समाज की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई|

Leave a Reply

Open chat
Powered by