राष्ट्रसंत परम पूज्य श्री नम्रमुनि महाराज साहेब का घाटकोपर नगरी में भव्य मंगल आगमन

Posted by admin
Category:

जय गुरुदेव ।।

आज दिनांक १८ जून २०२६ को घाटकोपर नगरी में ‘आत्मा आराध्या चातुर्मास २०२६’ के पावन अवसर पर राष्ट्रसंत परम पूज्य श्री नम्रमुनि महाराज साहेब का अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मंगलमय आगमन हुआ। इस शुभ अवसर पर कृषल टॉवर से प्रारंभ होकर भानुशाली वाड़ी, तिलक रोड तक हजारों श्रद्धालु भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति में एक अत्यंत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गुरुदेव के आगमन से संपूर्ण घाटकोपर नगरी जयघोष, धर्मध्वज और भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गई। इस पुण्य अवसर पर मुझे अपने संपूर्ण परिवार सहित शोभायात्रा में सहभागी होने और गुरुदेव के दर्शन व दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला।घाटकोपर में आयोजित इस पावन चातुर्मास महोत्सव की धर्मवत्सल लाभार्थी मेरी धर्मपत्नी श्रीमती मानसी पराग शाह हैं, जिनके सौजन्य से यह आध्यात्मिक आयोजन भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हो रहा है। इस मंगल प्रवेश के पावन उपलक्ष्य में राष्ट्रसंत परम पूज्य श्री नम्रमुनि महाराज साहेब की असीम अनुकंपा से समाज कल्याण और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद लोगों को एर्टिगा कार, सिलाई मशीनें तथा विद्यार्थियों को स्कूली पुस्तकों व सामग्री का वितरण किया गया। राष्ट्रसंत का यह चातुर्मास केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सेवा, आत्मशुद्धि और साधना का दिव्य मार्ग प्रशस्त करेगा।इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में मुंबई की महापौर श्रीमती रितूताई तावड़े, नगरसेविका राखीताई जाधव, नगरसेवक श्री धर्मेश गिरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रसंत परम पूज्य श्री नम्रमुनि महाराज साहेब का यह चातुर्मास समाज में धर्म, संयम और आध्यात्मिक जागृति का नया संदेश प्रसारित करे, यही मंगल कामना है!

Leave a Reply

Open chat
Powered by