स्वतंत्रता दिवस समारोह: कमला अंकीबाई गोवानी ट्रस्ट की भव्य तिरंगा रैली

Posted by admin
Category:

स्वतंत्रता दिवस पर भव्य ध्वजारोहण एवं तिरंगा रैली

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कमला अंकीबाई गोवानी ट्रस्ट द्वारा आयोजित ध्वजारोहण समारोह एवं भव्य तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख आदरणीय श्री रामलाल जी के कर-कमलों से ध्वजारोहण संपन्न हुआ।राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर इस तिरंगा रैली ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का प्रेरणादायी संदेश दिया। हाथों में तिरंगा और हृदय में मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा लिए सभी उपस्थित नागरिकों ने स्वतंत्रता के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया।

भारत माता की जय!वंदे मातरम्!जय हिंद!

Leave a Reply

Open chat
Powered by