नेहरू सेंटर, वर्ली में डॉक्टरों के योगदान को सलाम – Adani पुरस्कार समारोह में सहभागिता
2
Jul
कल शाम वर्ली, मुंबई के नेहरू सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘Adani धन्वंतरि पुरस्कार 2025’ के समारोह में भाग लेकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मुख्य अतिथि गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने 15 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया, साथ ही “51 गुजराती” कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
बॉलीवुड गायिका भूमि त्रिवेदी ने अपनी मधुर गायन प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। ऐसे प्रेरणादायी और मानवीय आयोजन के लिए आयोजकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद! इस समारोह का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ और इसने मुझे आगे की प्रेरणा दी है।






